प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित अरमान यूनिफॉर्म फैक्ट्री के 2 फ्लोर में लगी भीषण आग की वजह से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में लगी आग की वजह से अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को और अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की 3 गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। तीनों दमकल की गाडिय़ों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया गया। बता दें कि इससे पहले महरौली स्टेशन के पास शुक्रवार को झाड़ी पौधे और कूड़े में आग लगाई गई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 3 गाडिय़ां मौके पर भेजी गई। फैक्ट्री के भूतल और प्रथम तल पर अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं,दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे मे आग पर काबू पाने के बाद आग को बुझाया गया।
Related Posts
कोरोना योद्धा: लॉकडाउन में 60 दिनों तक हलवाइयों ने निभाई अहम भूमिका
-बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन इंदिरापुरम कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण काल में पुलिस, प्रशासन व…
संपर्क में आए मरीजों की जांच से कम हुआ प्रकोप, जिले में मिले 106 नए संक्रमित
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना संक्रमितों की मरीजों की जिले में संख्या फिलहाल कम नहीं हो रहा है, मगर मौत…
जैन मंदिर में डकैती की बना रहें थे योजना
-पुजारी के बेटा-पुत्रवधु समेत 9 गिरफ्तार, -पुजारी पिता की आड़ में पिछले कई माह से रच रहें थे षडय़ंत्र विनोद…
