संवाददाता@ नरवाना : दो दिन से बिजली नही आने पर उकलाना रोड़ पर फाटक के नजदीक बस्ती के लोगों ने हिसार-चंडीगढ नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा। बिजली कर्मचारियों द्वारा मौके पर मुरम्मत का कार्य शुरू करने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम अपने घरों में भेज दिया। बस्ती के लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही किया गया तो मजबूरन जाम लगाना पड़ा। बता दे कि पिछले दो दिन से मौसम खराब होने के कारण कई खंभे टूट गए। जिसके कारण बिजली समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कर्मचारी धीमी गति से कार्य कर रहे थे। जाम लगा रही महिलाओं ने कहा कि पिछले दो दिनों से बिजली नही आने के कारण गर्मी के मौसम में जीना दूभर हो गया है। बिजली नही होने के कारण पीने का पानी भी समाप्त हो गया है। लोगों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर जब विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो सोमवार या मंगलवार को ही बिजली ठीक होने की बात कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद बस्ती के लोगों में रोष पनप गया और हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर उकलाना फाटक के पास सडक़ पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
Related Posts
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैंडर्स आत्मनिर्भर निधि के बारे में समझाया
आस मोहम्म@ नूंह-मेवात…..जिला पालिका आयुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने आज नगरपालिका में नगरपालिका के पथ विक्रेताओं को बुलाया। सभी पथ…
वार्ड-23 में स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता का आह्वान
IN8@गुरुग्राम….. नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह ने शुक्रवार को वार्ड-23 में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान…
प्रदेश में भाजपा नेताओं ने अपना विकास किया : सुखबीर तंवर
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात…बुधवार को मेवात पहुंचे इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए…
