अवसरों को चुनौती समझकर आगे बढना चाहिए-अरविन्द संगल

  • कैराना में दो दिवसीय भाजपा कंडेला मंडल प्रशिक्षण का आयोजन


दीपक वर्मा@शामली। भाजपा द्वारा गुरुवार को कस्बा कैराना में दो दिवसीय भाजपा कंडेला मंडल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गयी। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण वर्ग में गुरुवार को कस्बा कैराना के सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय भाजपा कंडेला मंडल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि भाजपा के लिए हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है, किसी भी संगठन को चलाने के लिए उसकी कार्यशैली बहुत मायने रखती है। उसको ध्यान में रखते हुए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अथक प्रयासों से उसे पूरा करता है। पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि हमारे समक्ष नए-नए अवसर आते हैं अपने आपको योग्य साबित करने के लिए इन्हीं अवसरों को चुनौती समझकर आगे बढना चाहिए। मोहित जैन ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छह सालों में सरकार द्वारा किए गए अंत्योदयी प्रयत्नों की सराहना करते हुए एक नए भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री के कथन को पूरा करने के लिए सभी से आग्रह किया। मौेके पर प्रशिक्षक अरविन्द कुमार, पंकज राणा, प्रमोद दहिया, प्रमोद कुमार भूरा, नेत्रपाल चैहान, जयपाल सिंह, बिल्लू सैनी, अर्पित कुमार, रूपेश चैहान, रवि भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा कंडेला मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की।