प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। एक ओर जहां लॉकडाउन के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना योद्धा लोगों की सेवा में लगे है। ताकि न सिर्फ लोग घरों में रहें बल्कि सुरक्षित रहें। इन्हीं में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो न सिर्फ अपनी कार्यशैली से समाज मे सार्थक मिशाल कायम कर रहे हैं बल्कि कोरोना योद्धाओं के सम्मान में अमिट गाथा भी लिख रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से योद्धाओं का हौसला भी बुलंद हो रहा है। रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्रोनिका सिटी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी रमेश सिंह राणा को बेहतर समान्वय और कार्य कुशलता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मन्नित किया। वीके सिंह ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है औऱ भारत भी इससे अछूता नहीं है। जहां लोगो को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं कोरोना योद्धा के रूप में हमारी सुरक्षा करने के लिए प्रशासन, पुलिस, नगरपालिका कर्मी, सफाईकर्मी और डॉक्टर बगैर सुरक्षा नि:स्वार्थ हमारी सेवा कर रहे हैं। वे अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा कर रहे है।
Related Posts
लोनी बॉर्डर भी सील, दिल्ली आना-जाना हुआ मुश्किल
150 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 10 हजार का लगाया जुर्माना प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की…
शराब पिलाने से मना करने पर राजमिस्त्री की कर दी थी हत्या, गिरफ्तार
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में तीन दिन पूर्व शराब छीनने को लेकर हुए विवाद में हुई युवक की हत्या…
ऑन डिमांड लग्जरी कारों की करते थे चोरी,मैकेनिक समेत 6 वाहन चोर गिरफ्तार
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी, वाहन चोरी की सौ से अधिक वारदातों को अंजाम…
