संवाददाता@ मुरादनगर। आढ़त का ठिया लगाने को लेकर हुए विवाद में शनिवार सुबह आढ़ती ने अपने बेटे व भतीजों के साथ मिलकर पूर्व सभासद पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोंपियो को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। तनाव के मद्देनजर सब्जी मंडी में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी आसमां पूर्व में नगरपालिका मुरादनगर की सभासद रह चुकी है। शहर के रावली रोड चुंगी नम्बर तीन के करीब स्थित मोहल्ला हकीमपुरा निवासी शकील अहमद उर्फ मुंहफट (55) आढ़त का कारोबार करते थे। वह अपना आढ़त का ठिया पाइप लाइन रोड पर गोहर फार्म हाउस के सामने लगाते थे। उनके ठिये के बराबर में मैन बाजार निवासी रहम इलाही भी अपना ठीया लगाते है। मृतक के पुत्र हाजी दिलशाद ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे उनके पिता शकील अहमद उर्फ मुंहफट अपनी आढ़त के ठिये पर किसानों की सब्जी व फल आदि उतरवा रहे थे। वहीं रहम इलाही ने भी शकील के ठिये के सामने अपना सामान लगाना शुरू कर दिया। मृतक शकील ने रहम इलाही से अपना सामान अपने ठिये पर लगाने को कहा, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि रहम इलाही ने फोन कर अपने पुत्रों व भतीजों को मौके पर बुला लिया। मोके पर पहुंचे रहम इलाही के पुत्र वसीन, नदीम, व रहम इलाही के भतीजे इमरान व फुरकान व शाकिब, संजीव ने मिलकर शकील उर्फ मुंहफट को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पांचों हत्यारोपियों ने ईंट पत्थर से भी शकील के सीने व कमर पर जमकर वार किए, जिस कारण शकील गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल शकील को लेकर अस्पताल गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक शकील अहमद हार्ट पेंसेट का मरीज है, कुछ माह पूर्व ही स्ंटट डले है। मृतक के पुत्र हाजी दिलशाद की रिपोर्ट पर वसीन, नदीम, शाकिब व संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तनाव के मद्देनजर सब्जी मंडी में फोर्स तैनात कर दी गई है।
Related Posts
पौधे लगाने से अधिक पेड़ों को बचाने की है आवश्यकता: अनुज त्यागी
-पौधे बांटकर एवं लगाकर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश IN8@गाजियाबाद। सबसे बड़ा दान वृक्ष दान है। एक पौधा लगाकर हजारों…
असहाय बुजुर्गों के लिए संजीवनी बूटी बनकर उभर रहा सवेरा योजना: डॉ. पीएन अरोड़ा
गाजियाबाद। पुलिस की सवेरा योजना बुजुर्गों के जिंदगी में नया उजाला ला रही है। इसके तहत 60 वर्ष या इससे…
मुस्तैद होकर पुलिसकर्मी रखें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
-नवनियुक्त एसपी सिटी का लोहा मंडी व्यापारियों ने किया स्वागत प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने…
