करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने खुर्जा नगर कार्यकारिणी का किया विस्तार


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर बुलन्दशहर के खुर्जा नगर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई|इस बैठक में नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया|

बैठक की अध्यक्षता संगठन कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया ने व संचालक सोनू कौशिक ने किया इस बैठक का आयोजन खुर्जा नगर स्थित संजय कौशिक के आवास किया गया| करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि खुर्जा में बैठक कर नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष विकास कौशिक को बनाया गया व बरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कौशिक को बनाया गया|

चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नगर के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक किया गया| नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मजदूर किसानों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ संगठन का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा| बैठक की अध्यक्षता कर रहे संजय भैया ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य व विकास प्राधिकरण में हो रहे भ्रष्टाचार को संगठन व क्षेत्र के लोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे|

उन्होंने कहा कि राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शहर व गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे| वही नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विकास कौशिक ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुझे दी है| उस जिम्मेदार को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा|

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव मोहसिन खान शरद कौशिक राजीव दीक्षित नीरज भाटी शिवम सिंह करण कौशिक फजलुर रहमान राहुल भाटी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे