दीपक वर्मा@ शामली। कांग्रेस द्वारा सोमवार को गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लाॅक डाउन के कारण गरीब व असहाय लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय पर महारसोई का शुभारंभ किया गया है जहां प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैराना रोड, दयानंदनगर में गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए वहीं झिंझाना रोड स्थित नहर पुल व बनत रोड पर भी राह चलते गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि कांग्रेस की महारसोई में प्रतिदिन एक हजार लोगों का खाना बनाया जा रहा है। रसोई में साफ सफाई व सोशल डिस्टेंस का भी पालन कराया जा रहा है। कारीगर मुंह पर मास्क लगाकर खाना बनाने में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक पंकज मलिक, सत्यम सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह, श्यामलाल शर्मा, महेन्द्र शर्मा, ब्रहमपाल गर्ग, प्रवीण तरार, डा. चैनसिंह पुंडीर, धर्मेन्द्र कांबोज, जावेद खान, विष्णु शर्मा, राकेश शर्मा, डा. राजीव वशिष्ठ, राजेश मिश्रा, ब्रजपाल राणा आदि मौजूद रहे।
Related Posts
डीआरएम के दौरे को लेकर स्टेशन पर तैयारियां
रंगाई पुताई व साफ सफाई के कार्य में जुटे रहे कर्मचारी आज शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे डीआरएम दीपक…
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, कई के चालान
बाजारों में उमडी भारी भीड, पुलिस ने दिखाई सख्तीदीपक वर्मा@शामली। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी जिला प्रशासन द्वारा…
रेडीमेड, जनरल स्टोर, जूतों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
बाजारों में उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, पुलिस ने लगाई फटकारसब्जी व किराना की दुकानों पर लगी रही भीड़दीपक वर्मा@…
