प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, एआईसीसी सदस्य सतीश त्यागी, कांग्रेस पार्षद दल के नेता मोहम्मद जाकिर अली सैफी, रजनीकांत राजू, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, अमोल वशिष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, सलीम सैफी, नईमुद्दीन, सुनील चौधरी, मुकेश आनंद, श्रीचंद दिवाकर ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बिजेन्द्र यादव ने देश के विकास में स्व. राजीव गांधी के अभूतपूर्व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश में आधुनिक टेक्नालॉजी उन्हीं की देन है। देश की एकता, अखंडता एवं देश में अमन चैन के लिए उन्होंने जो कुर्बानी दी हैं, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। बताया राजीव गांधी वह व्यक्ति जिसने एक युवा भारत की नब्ज को महसूस किया और हमें एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर किया। वह आदमी जो युवा और बूढ़े की जरूरतों को समझता था और एक और सभी से प्यार करता था।
Related Posts
ड्राई डे पर 70 की मिस इंडिया 150 में कर रहा था तस्करी, आबकारी विभाग ने दबोचा
गाजियाबाद। मानवीय प्रवृत्ति है कि जब जो चीज नहीं मिलती उसकी ख्वाहिश और अधिक बढ़ जाती है। 2 अक्टूबर गांधी…
पुलिस पर हमला मामले में हिस्ट्रीशीटर, पत्नी और साथी भी गिरफ्तार
सरकारी गाड़ी में तोडफ़ोड़ और लूटा था वायरलेस सेट प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गांव…
फॉर्च्यूनर कार से ऑन डिमांड शादी-समारोह में करता था हरियाणा की शराब सप्लाई
प्रमोद शर्मा गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम लग्जरी…
