प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। सोशल चौकीदार के.के शर्मा ने अब कैंसर पीडि़त मरीज के उपचार के लिए जनता का सहयोग मांगा है। इलाज पर करीब साढ़े छह लाख रुपए खर्च होने हैं। यह राशि वहन करने में पीडि़त परिवार सक्षम नहीं है। सुनील कुमार पुत्र नानक चंद निवासी न्यू फ्रेंड कॉलोनी मुरादनगर का यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में इलाज चल रहा है। उन्हें कैंसर बताया गया है। इनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। सोशल चौकीदार के.के. शर्मा ने इस मामले की जानकारी होने पर डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने कैंसर की कीमोथेरेपी करने के लिए साढ़े छह लाख का खर्चा बताया, जिसमें संपूर्ण कीमोथेरेपी हो जाएगी। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि बीमारी ने अभी भयंकर रूप नहीं लिया है। कीमोथेरेपी से सुनील के ठीक होने की संभावना है। के.के शर्मा की अपील पर आईटीएस कॉलेज के मालिक आर.पी चड्ढा ने 25 हजार रुपए हॉस्पिटल में जमा कराकर मदद की। उनका कहना है कि पीडि़त के इलाज के लिए अभी और रकम की जरूरत है। नागरिकों को इसके लिए बढ़-चढकर मदद करनी चाहिए।
Related Posts
मंतशा ने हाईस्कूल और प्रियास ने इंटर में किया टॉप, जिले का बढाया मान
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 10,1043 छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।…
सूटकेस में मिला नव विवाहिता का हाथ, पैर बंधा मिला शव
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के दशमेश वाटिका के पास सोमवार सुबह बैग के अंदर एक नव विवाहिता…
भाजपा किसान मोर्चा ने किया कृषि यंत्र पूजा का आयोजन
-किसानों को भ्रमित कर ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस: राजा वर्मा विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा…
