कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने दम पर कमाई दौलत

Spread the love

सीमा मेहरा @ मूवी डेस्क : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भारत में ही नहीं विदेशों में भी फेमस है। आज उन्हें छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढ़े परिवार के सदस्य सभी जानते हैं।अपनी कॉमेडी के दम पर काफी सारी दौलत भी कमाई है. अपनी कॉमेडी के साथ ही अब कपिल शर्मा की अमीरी का भी चर्चा एक विषय बनता रहता है। कपिल शर्मा का नाम फोर्ब्स इंडिया के साल 2016 और 2017 में टॉप 100 प्रतिष्ठित व्यक्ति की लिस्ट में शामिल था।

खबरों के अनुसार कपिल शर्मा की पंजाब स्थित कोठी की कीमत करीब 25 करोड़ बताई जाती है और उनका मुंबई स्थित फ्लैट भी काफी महंगा बताया जाता है।
कपिल शर्मा की नेटवर्थ इनकम 170 करोड़ रुपए है। कपिल शर्मा की सलाना इनकम 30 करोड़ रुपये हैं. कार की बात करे तो, कपिल शर्मा की सबसे महंगी कार की कीमत 1.20 करोड़ रुपये है और यह मर्सिडीज बेंज एस350 सीडीआई है। कपिल शर्मा जिस कार से सफर करते है, वो वॉल्वो एक्ससी 90 कार हैं और इस कार की भी कीमत लगभग इतनी ही है। यह एक एसयूवी कार है, जिसकी कीमत सवा करोड़ है।

सूत्रों की माने तो, कपिल शर्मा की वैनिटी वेन को काफी स्पेशल बताया जाता है, कपिल शर्मा ने वैनिटी वेन को साल 2018 में हासिल किया था तो इंडस्ट्री में उनकी इस वैनिटी वेन की भी बहुत चर्चा हुई, दिलीप छाबड़िया द्वारा कपिल शर्मा ने अपनी वैनिटी वेन को डिजाइन करवाया है, कपिल शर्मा ने करीब 5.50 करोड़ रुपए अपनी वैनिटी वेन को डिजाइन करवाने के लिए खर्च किए थे।
खबरों के अनुसार यह वैनिटी वेन बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की वैनिटी वेन से भी महंगी है। एक्टर शाहरुख खान ने अपनी वैनिटी वेन को डिज़ाइन करवाने में 4 करोड़ रुपये खर्च किया था।