कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप, आकड़ा पहुंचा 3157

बढ़ते संक्रमण के बाद भी जिला प्रशासन का रवैया उदासपूर्ण

प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जिले में सौ से अधिक मरीजों की पृष्टि हुई है। लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों से स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में बढ रहे मरीजों को देखते हुए शासन से भी नाराजगी जाहिर की गई है। जिसे लेकर जिले में कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा पूर्व में लगातार बैठक, निरीक्षणों का दौर जारी रहा। लेकिन तमाम बैठक, निरीक्षण एवं प्रशासन द्वारा चलाए गए विभिन्न बेनतीजा साबित रहे। नए कोरोना मरीजों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन संचारी रोग अभियान भी चला रहे हैं। लेकिन प्रतिदिन बढ़ता कोरोना का ग्राफ चिता बढ़ा रहा है। अभियान के तहत भी प्रशासन लक्ष्य की पूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। हैरत की बात यह है कि लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भी जिला प्रशासन का रवैया बेहद उदासपूर्ण है। संक्रमण के रोकथाम के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रविवार को जिले में कुल 142 नए संक्रमित मरीजों की पृष्टि हुई है। जबकि 25 स्वस्थ्य मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। गाजियाबाद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3157 पहुंच चुकी है। इनमें कुल 1772 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और 1322 एक्टिव केस हैं। वहीं 63 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

विशेष सर्विलांस अभियान संपन्न:
कोरोना संक्रमण तभी घातक है, जब लापरवाही बरती जाए। बचाव ही इसकी रोकथाम का सबसे प्र्रभावी उपाय है। जिले मेंं विशेष सर्विलांस अभियान संपन्न हो गया है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को खोजने के लिए यह अभियान चलाया गया था। 2 जुलाई को विशेष सर्विलांस अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत 2029 टीमें गठित की गईं। प्रत्येक टीम में 2 मेडिकल स्टाफ रखा गया। सभी टीमों को 550 थमार्मीटर एवं 550 आॅक्सी मीटर उपलब्ध कराए गए। इन टीमों ने घर-घर जाकर संवेदीकरण करने के साथ-साथ कंटेनमेंट तथा नॉन कंटेनमेंट जोन तथा सारी के रोगियों का गहन सर्वेक्षण किया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि सर्वेक्षण के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हंै। गाजियाबाद शहर में सर्वाधिक 1236 टीमें लगाई गईं। यह टीमें 12 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंची। घर-घर सर्वेक्षण के दौरान 38 लाख से अािक नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई गई। कोरोना के संभावित लक्षण वाले 1477 मरीज सामने आए। जिनकी जांच कराने पर 50 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। सभी मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।