विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं लेे रहा हैं। भले ही लोगों में कोरोना का खौफ कम हो रहा है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार बढ रही है। बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या ने प्रशासन को हैरत में डाल दिया है। भारी पड़ते अगस्त माह के साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सिंतबर माह के संभावित खतरे से भी निपटने की तैयारी में जुटा है। शनिवार को गाजियाबाद में कोरोना के 103 नए मामले सामने आए। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है, जिस दिन आकडा सौ से कम रहा हो। लेकिन सकारत्मक बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार भी बढी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में 103 नए मरीज आए हैं। पहले से संक्रमित 96 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5769 पहुंच गई है। इनमें से 4660 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 64 पर ही अटका है। अभी 1045 मरीज संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
Related Posts
नोएडा से ज्यादा कोरोना संक्रमित,मरीजों का आंकड़ा-1694 तक पहुंचा
-कोरोना को मात दें 782 मरीज हुए स्वस्थ,जिले में 56 लोगों हो चुकी मौत-नोडल अधिकारी किया निरीक्षण,आईजी जोन प्रवीण कुमार…
गरीबों की सेवा करना ही मानव धर्म: केके शर्मा
-गरीब युवक के लिए मसीहा बना सोशल चौकीदार, इलाज के लिए दी दवाई विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। जिसका कोई सहारा…
कुकर ठीक करने के बहाने करते थे रैकी, तीन चोर गिरफ्तार
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। दिन के उजाले में कुकर ठीक करने के बहाने क्षेत्र में रेकी कर वाहन चोरी करने…
