प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। बीबीए छात्रा का चौंकाने वाला कारनामा प्रकाश में आया है। छात्रा ने अपनी स्कूटी से 1.10 लाख की नकदी और 5 लाख रुपए के आभूषण प्रेमी से चोरी करा दिए। बाद में पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। षडयंत्र के तहत काम होने के उपरांत मौका पाकर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। भेद खुलने पर अब छात्रा के पिता ने पुन: पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। सिहानी गेट थानांतर्गत लाल क्वार्टर लोहिया नगर में बीबीए छात्रा का परिवार रहता है। छात्रा का अपने सहपाठी राहुल उर्फ बच्चा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। इससे पहले छात्रा ने नगदी और जेवरात स्कूटी में रखकर घर के बाहर खड़ी कर दी। जिसे प्रेमी चोरी कर ले गया। चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने पर एक युवक स्कूटी चोरी करता दिखाई दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मौका देखकर छात्रा घर से भाग गई। पुलिस ने बताया कि जांच में मालूम पड़ा कि छात्रा ने खुद नगदी और जेवरात प्रेमी से चोरी कराए थे। छात्रा के पिता ने अब अपनी बेटी के साथ कॉलेज में पढऩे वाले छात्र और 2 भाई के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्र की मां ने पीडि़त की बेटी को चंगुल में फंसा कर नगदी व जेवरात चोरी कराए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
Related Posts
अर्थला में अवैध मकानों पर निगम का चला बुल्डोजर
-4.20 करोड़ की जमीन को निगम ने कराया कब्जामुक्त प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते अर्थला में झील की जमीन…
आबकारी विभाग की कार्रवाई से हिंडन खादर क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा हुआ मंदा, तस्करों में खौफ
गाजियाबाद। जिले के हिंडन खादर क्षेत्र में फैले कच्ची शराब के धंधे को समेटने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई…
हिन्दू रक्षा दल की कल होने वाली यात्रा में दिल्ली लोनी बॉर्डर की ओर से लोनी आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध
प्रमोद शर्मा @ लोनी । हिंदू रक्षा दल द्वारा आगामी 9 अप्रैल को हिंदू राष्ट्र संकल्प यात्रा हनुमान जन्मोत्सव के…
