संवाददाता@ कैराना। कोविड-19 अस्पताल झिंझाना से स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्य टीम 21 दिन की ड्यूटी के बाद सीएचसी लौटी। यहां पहुंचने पर कोरोना योद्धाओं का अस्पताल स्टाफ व क्वार्टरों में रह रहे उनके परिजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कैराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पांच मई को पांच सदस्यीय टीम डॉ. विकास वर्णवाल, डॉ. विकास चंद, फार्मासिस्ट दीपक कुमार, स्टाफ नर्स बबीता प्रथम व बबीता द्वितीय को झिंझाना में स्थित कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी पर भेजा गया था। जहां उनकी एक स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार देर शाम जांच उपरांत यह टीम लगातार 21 दिन की ड्यूटी के बाद वापस लौटी। बुधवार को टीम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ और अस्पताल के क्वार्टरों में रह रहे उनके परिजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। टीम के सदस्यों ने कहा कि कोरोना से हमें डरना नहीं चाहिए, बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए, इससे हम जरूर जीतेंगे।
Related Posts
पुलिस की सख्ती से हाॅट स्पाॅटों पर सन्नाटा
गलियों में भी लगी बैरिकेटिंग, घरों में ही रहे लोगदीपक वर्मा@ शामली। कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद शहर के…
हाॅट स्पाॅट में रहने वालों में मुस्लिमों में मायूसी
कैसे मनाएंगे ईद का त्यौहार दीपक वर्मा@ शामली। कोरोना संक्रमण केस मिलने के बाद हाॅट स्पाॅट बनाए गए पंसारियान, कलंदरशाह…
कोरोना में घर के बड़े बन गए मासूम, टूट रहे सितारों के सपनें
कोरोनाकाल के प्रकोप से बाल मजदूरी में देखने को मिल रहा इजाफाभिक्षा वृत्ति कर पेट पालने वाले लोगों की संख्या…
