IN8@गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुधवार देर रात्रि से वीरवार करीब 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ जिला प्रशासन व नगर निगम के दावों की पोल भी खुल गई। बारिश के दौरान वाटर हार्वेटिंग भी फेल दिखाई दिए। आवासीय क्षेत्रों के अलावा मुख्य सडक़ों पर जलभराव हो गया, जिसके कारण पैदल चलने वालों के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सडक़ पर जगह-जगह हुए गड्डे जलभराव के कारण दिखाई नहीं दिए, जिसमें वाहन फंसे दिखाई दिए। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल तक हो गए। गुरुग्राम में 60 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा जिले के बजीराबाद में 37 एमएम, सोहना 98 एमएम, मानेसर 112 एमएम, पटौदी 150 एमएम, फर्रुखनगर में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 89.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Related Posts
किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
IN8@हिसार…..उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज आदमपुर अनाज मंडी के किसान विश्राम गृह में अटल किसान-मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया। यह…
नाइट कर्फ्यू लगने के बाद प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू
IN8@गुरुग्राम…. प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 5 बजे तक प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को…
पदक विजेता पूजा यादव का ढोल- नगाड़ों से स्वागत
IN8@तावडू….19वीं राष्ट्रीय पैरा एथलैटिक चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण झटक अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाने वाली पूजा यादव का शहर के…
