IN8@गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुधवार देर रात्रि से वीरवार करीब 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ जिला प्रशासन व नगर निगम के दावों की पोल भी खुल गई। बारिश के दौरान वाटर हार्वेटिंग भी फेल दिखाई दिए। आवासीय क्षेत्रों के अलावा मुख्य सडक़ों पर जलभराव हो गया, जिसके कारण पैदल चलने वालों के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सडक़ पर जगह-जगह हुए गड्डे जलभराव के कारण दिखाई नहीं दिए, जिसमें वाहन फंसे दिखाई दिए। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल तक हो गए। गुरुग्राम में 60 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा जिले के बजीराबाद में 37 एमएम, सोहना 98 एमएम, मानेसर 112 एमएम, पटौदी 150 एमएम, फर्रुखनगर में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 89.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Related Posts
गांव मिर्जापुर में सांसद ने पानी का टैंकर भेजा
IN8@ हिसार, : राज्यसभा सांसद जनरल डी.पी.वत्स ने अपने सांसद निधि कोष से मिर्जापुर ग्राम पंचायत को पांच हजार लीटर…
विद्यार्थियों का किया स्वागत
IN8 @फरुखनगर …हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरुखनगर में प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव के नेतृत्व…
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी फ्लाई ओवर बनकर तैयार
IN8@गुरुग्राम….एक साल पहले शुरू किए गए बंधवाड़ी फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यहां सिर्फ फिनिशिंग का…
