ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने की पंचायत


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर तहसील के गांव रूड बांगर में 8 जुलाई 2022 को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की पंचायत।भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की तानाशाही को लेकर सभी ग्रामवासी परेशान हैं जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर जगत सिंह सिसोदिया के आदेश अनुसार पंचायत रखी गई।

जिसमें ग्राम प्रधान मानक चंद और ग्राम विकास अधिकारी कोमेश यादव के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने लिखा पत्र जिसमें कई दर्जनों वृद्ध महिलाएं व बुजुर्गों की पेंशन हेतु और विकलांगो की पेंशन की विधवाओं की पेंशन नहीं बनी हुई है जिसमें यह लोग बहुत पात्र श्रेणी में आते हैं जिसमें भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की मांग के अनुसार इस सभी पात्रों की पेंशन बनवाने हेतु कार्यवाही करते हुए ब्रेस्ट ग्राम विकास अधिकारी को हटाकर किसी ईमानदार ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती करने की कृपा करें।

जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री संजय शर्मा युवा जिला मीडिया प्रभारी सायला जिला सचिव पप्पू जादौन के द्वारा जगदीश को ग्राम अध्यक्ष रूड बांगर बनाया और सोनू को ब्लॉक महामंत्री अनूप शहर के पद पर मनोनीत करते हुए दर्जनों लोगों को भाकियू महाशक्ति की सदस्यता दिलाई।