संवाददाता@ कैराना। पांच दिन पूर्व घर में घुसकर युवक पर हमला करने व उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जंधेड़ी निवासी मुकीम ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 मई को उसका भाई सोमीन घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उसके भाई पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें सोमवार को उसका भाई की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हारून, शाहरुख, रियासत, जुल्फान, नाजिम व मोहब्बत निवासीगण ग्राम जंधेड़ी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
फोरेंसिक टीम ने फिर खंगाले संदिग्ध मकान
डबल मर्डर प्रकरणरू आर्यपुरी में इन दो मकानों से पहले भी लिए थे सैंपल पुलिस ने दोनों मकानों को फिर…
चातुर्मास कर रहे साधु के साथ गाली गलौच, कुटिया फंूकी
पीडित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांगदीपक वर्मा: शामली। क्षेत्र के गांव बुटराडी में चातुर्मास कर रहे…
हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में नहीं मिली छूट
दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर द्वारा जारी गाइडलाइन में कोरोना संक्रमण को लेकर कंटेनमेंट जोन बनाए गए मौहल्ला कलंदरशाह,…
