प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते एक बार फिर शहर में जब्त की गई पॉलीथिन और कचरे से नगर निगम ने 240 मीटर सड़क का निर्माण कर कॉलोनीवासियों को सौगात के रूप में दी है। म्यनिसिपल कमिश्नर दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में 20 सड़कों को निर्माण जब्त की गई पॉलीथिन,प्रतिबंधित प्लास्टिक और कचरे से किया जाएगा। इसके चलते नेहरूनगर सेकेंड एफ और सी ब्लॉक में प्लास्टिक को प्लांट में गलाकर सड़क का निर्माण किया गया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान ने बताया कि नगर निगम के वार्ड-8 नेहरूनगर सेकेंड में एफ और सी ब्लॉक में प्लास्टिक और पॉलीथिन को गलाकर 240 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया। रोड़ी के सापेक्ष इस सड़क के निर्माण पर करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए। इस सड़क का निर्माण करने के लिए 175 किलोग्राम प्लास्टिक और 21.60 एसडीसी मिलाकर सड़क का निर्माण किया गया। चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में प्लास्टिक और कचरे,पॉलीथिन से बनाई गई यह 6वीं सड़क बनाई गई है। इससे पूर्व कविनगर,सेक्टर-23 संजयनगर,नेहरूनगर में सड़कों का निर्माण किया जा चुका हैं। अन्य सड़कों का भी निर्माण होगा।
Related Posts

द प्वाइजन कैफे का दरवाजा बंद कर अंदर पिला रहे थे हरियाणा व यूपी की शराब, आबकारी विभाग की टीम ने देर रात मारा छापा
यूपी-हरियाणा मार्का की अवैध शराब बरामद, कर्मचारी गिरफ्तार गाजियाबाद। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी…

विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी अधिकारी की रणनीति ने जिले में शराब तस्करों की चाल को दी मात, दिवाली के लिए तैयार किया फिर एक एक्शन प्लान
गौतमबुद्ध नगर। जनपद गौतमबुद्ध नगर को अवैध शराब के कारोबार से मुक्त करने और शराब तस्करों को सलाखों के पीछे…

विजय नगर के पार्क में आसमाजिक तत्वों की गतिविधि को लेकर आप नेता ने की पुलिस से शिकायत
गाजियाबाद। विजय नगर जे-ब्लॉक पार्क में असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) महानगर उपाध्यक्ष विकास…