प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते एक बार फिर शहर में जब्त की गई पॉलीथिन और कचरे से नगर निगम ने 240 मीटर सड़क का निर्माण कर कॉलोनीवासियों को सौगात के रूप में दी है। म्यनिसिपल कमिश्नर दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में 20 सड़कों को निर्माण जब्त की गई पॉलीथिन,प्रतिबंधित प्लास्टिक और कचरे से किया जाएगा। इसके चलते नेहरूनगर सेकेंड एफ और सी ब्लॉक में प्लास्टिक को प्लांट में गलाकर सड़क का निर्माण किया गया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान ने बताया कि नगर निगम के वार्ड-8 नेहरूनगर सेकेंड में एफ और सी ब्लॉक में प्लास्टिक और पॉलीथिन को गलाकर 240 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया। रोड़ी के सापेक्ष इस सड़क के निर्माण पर करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए। इस सड़क का निर्माण करने के लिए 175 किलोग्राम प्लास्टिक और 21.60 एसडीसी मिलाकर सड़क का निर्माण किया गया। चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में प्लास्टिक और कचरे,पॉलीथिन से बनाई गई यह 6वीं सड़क बनाई गई है। इससे पूर्व कविनगर,सेक्टर-23 संजयनगर,नेहरूनगर में सड़कों का निर्माण किया जा चुका हैं। अन्य सड़कों का भी निर्माण होगा।
Related Posts
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक सप्ताह बाद फिर से सैकड़ा पार
-139संक्रमित, 96 डिस्चार्ज के साथ आकड़ा पहुंचा 5473 विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। जिले में कोरोना का संक्रमण जिले में थमने…
हरियाली तीज महोत्सव में गौतम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने दिया प्राकृतिक संरक्षण का संदेश
गाजियाबाद। शिक्षण संस्थानों में बुधवार को हरियाली तीज उत्सव की धूम रही। बच्चों ने झूले का आनंद लेने के साथ…
फाइव आयरन गोल्फ रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध बार का आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़, 233 बोतल शराब समेतचार गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर। शादी पार्टियों में होटल, रेस्टोरेंट या मैरिज होम में यदि बिना लाइसेंस के शराब पिलवाई तो संचालक की…
