जलमाना गांव में यमुना पर नहाने गए परिवार के 8 सदस्यों में से 6 डूबे

तीन के शव दुसरे गांव के सामने तैरते मिले अन्य तीन का नही लगा कोई सुराग
IN8@पानीपत… पानीपत जिले के खंड बापौली के गांव जलमाना के एक ही परिवार के यमुना घट पर नहाने के लिए गए आठ लोगो में से छह लोगो की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। जिनमें से तीन के शव दुसरे गांव के सामने यमुना नदी में तैरते मिले जबकि अन्य तीन का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। वही अन्य दो बचे सदस्य यमुना के बाहर बैठे रहने से बच गए। जानकारी अनुसार जलमाना गांव निवासी सुशील पुत्र मांगे राम अपनी 32 वर्षीय पत्नी सोनिया,15 वर्षीय बेटे सागर,13 वर्षीय बेटी पायल, और चंदौली गांव से आए साली के बेटे बादल पुत्र मामन व करहंस गांव से आए सौरभ पुत्र दलीप व पडोस से ही परिवार की 18 वर्षीय लडकी सरिता पुत्री श्याम लाल व बिहोली गांव निवासी अपने भांजे रितेश के साथ यमुना नदी पर नहाने के लिए गए थें। लेकिन सुशील और उसका भांजा रितेश यमुना के अंदर नही गए और किनारे पर बैठ गए जबकि अन्य यमुना नदी में नहाने लगें।

अचानक सरिता ने यमुना में पानी कम होने के कारण पार करने का मना बनाया। और जैसे ही वो पार करने लगी तो अचानक गहरे पानी में जा पहुंची और उसकी को डूबता देख एक-एक कर अन्य भी उसे बचाने के लिए दौडे लेकिन वो भी गहरे पानी में जाने से डूब गए। उन्हे डूबता देख सुशील उन्हे बचाने के लिए दौडा लेकिन उसके सामने ही वो डूब गए और वो कुछ ना कर सका। और बहार बेहौस आकर गिर गया। उसके भांजे रितेश ने घर पर फोन कर सुचना दी। सुचना मिलते ही ग्रामीणों को तांता लग गया। और सनौली खुर्द थाना पुलिस प्रभारी श्रीभगवान,डीएसपी प्रदीप कुमार,नायबतहतीलदार नरेश कौशल,बीडीपीओ बापौली अशोक छिक्कारा व सिचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गौताखोरों व अगनबोट से यमुना में डूबे सभी को ढूढने केा प्रयास किया लेकिन किसी का कोई सुराग नही लगा।

अननत करीब 3 किलोमीटर दूर मिर्जापुर गांव के सामने यमुना में भैस नहला रहे ग्रामीणों ने तैरते तीन शवो को बहार निकाला। जिनकी पहचान सोनिया,सरिता व बादल के रूप में हुई। मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। लेकिन कडी मषक्त के बाद भी अन्य तीन का अभी तक कोई पता नही चल सका है। वही डीसी पानीपत धमेन्द्र सिहं भी मौके पर पहुंचे और उपस्थित सभी अधिकारीयों को अन्य तीन को भी ढूढने के आदेश दिए। और कहा कि पूरा प्रशाासन पीडीत परिवार के साथ है और अन्य तीन ढूबे बच्चों को भी ढूढने का हर संभव प्रयास कर रहा है।