दीपक वर्मा@ शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरवरपीर बाग से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर जनपद पुलिस संदिग्ध व वांछितों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार को भी पुलिस शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मौहल्ला सरवरपीर बाग के निकट एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खडा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा युवक को पकडकर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सूफियान उर्फ नाथू पुत्र हसन निवासी मौहल्ला पंसारियान बताया। कोतवाली के उप निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts
लॉकडाउन का असर, हर तरफ सन्नाटा, सख्ती से करा रहा नियमों का पालन
संवाददाता@ कैराना। लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासन की सख्ती के चलते हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में सुबह दो…
शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने जीते स्वर्ण-रजत
क्लब पहुंचने पर सभी निशानेबाजों का हुआ जोरदार स्वागत दीपक वर्मा@शामली। शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने मेरठ में आयोजित…
लाॅकडाउन नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ की कार्यवाही
सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : जनपद में लाॅकडाउन नियमों का उल्लघंन कर मास्क का प्रयोग न करने वाले, निषेधाज्ञा के दुकान…
