IN8@फरूखनगर……फरूखनगर के फाजिलपुर रोड पर तेज रफतार केंटर ने बाईक को टक्कर मार दी । बाईक सवार की मौत हो गई । पुलिस को दिए ब्यान में सुरेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गाँव ताजनगर ने बताया कि दिनांक 21/1/2021 को शाम के समय वह अपने निजी काम से गाँव ताजनगर से फरूखनगर आया हुआ था मेरा चाचा का लड़का सुरेन्द्र पुत्र राजबीर जो गति केडबल्यूई में कार्य करता था । समय करीब 5.30 सांय के समय वह अपने काम से फारिक होकर वापिस बाईक से अपने घर जा रहा था I चाचा का लड़का सुरेन्द्र अपनी मोटर साईकिल पर आगे आगे चल रहा था । जब हम फाजिलपुर रोड़ पर पूर्व सरपंच सदानन्द गाँव फाजिलपुर की समाधी के पास पहुंचे तो सामने से एक कैंटर जिसका चालक अपने कैंटर को तेज रफतार वाला लापरवाही से चलाता हुआ आया तथा मेरे देखते –देखते सुरेन्द्र की मोटर साईकिल में सीधी टक्कर मारी जिससे सुरेन्द्र टक्कर लगने से बाईक से दुर जाकर गिरा व उसकी चोटें आई मैंने एकदम कैटंर का पीछा किया तो कैन्टर का नम्बर HR-63E-4111 पाया तथा कैंटर का चालक कैटंर को फाजिलपुर मोड़ के पास छोड़कर मौका से भाग गया मैंने सुरेन्द्र को आने –जाने वाले लोगों की सहायता से शुभान शांति अस्पताल फरूखनगर पहुंचाया परन्तु अस्पताल तक पहुंचते ही सुरेन्द्र दम तोड़ चुका था ।
Related Posts
कमरे में हीटर लगाकर सोया युवक आग लगने से जिंदा जला
IN8@गुरुग्राम……सोहना के गांव सहजावास के समीप देवनगर कॉलोनी में एक युवक के अपने कमरे में लगाए गए हीटर से अचानक…
विधायक जरावता ने किया मास्टर सुरेंद्र को सम्मानित
IN8@गुरुग्राम… शिक्षक दिवस यानी डा.सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन पर विकाश मंच गुड़गांव द्वारा जिले के शिक्षकों का सम्मान समारोह…
केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशों के बारे में कांग्रेस कर रही है भ्रामक प्रचार : दुष्यंत चौटाला
IN8@गुरुग्राम… हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोई भी अध्यादेश जारी नहीं किया है। केंद्र…
