संवाददाता@ गुरुग्राम : घायल व असहाय गौवंश की सहायता करने पर सामाजिक संस्था ध्यान फाउण्डेशन ने जिला कष्ट निवारण समिति व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुरुग्राम के सदस्य रमेश वशिष्ठ के प्रयासों की सराहना की है। संस्था के मोहित सोमाणी ने कहा कि गौ चिकित्सालय में सेवा पा रहे गौवंश को भोजन की आवश्यकता की चर्चा संज्ञान में आते ही आपने गौसेवा के निमित्त तत्कालीन गौमाता के लिए खाद्य सामग्री का प्रबंध कराया है। उन्होंने गौमाता को हिंदू संस्कृति में बड़ा महत्व दिया जाता है। 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रमेश वशिष्ठ ने कहा कि गौमाता को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। हिंदू उन्हें माता का दर्जा देकर पूजा करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जितना संभव हो सके वे गौमाता की सेवा करें और उन्हें खाद्य सामग्री गौशालाओं तक पहुंचाएं।
Related Posts
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैंडर्स आत्मनिर्भर निधि के बारे में समझाया
आस मोहम्म@ नूंह-मेवात…..जिला पालिका आयुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने आज नगरपालिका में नगरपालिका के पथ विक्रेताओं को बुलाया। सभी पथ…
एक महीने में 37 हजार कर्मचारियों को लगी वैक्सीन
IN8@गुरुग्राम….कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुए एक महीना हो गया है। इस दौरान करीब 37 हजार कर्मचारियों को वैक्सीन…
फार्म हाऊस की दीवार फांदकर महिला से किया दुष्कर्म व मारपीट
गुरुग्राम@ सकतपुर गांव स्थित फार्म हाउस में काम करने वाली महिला को अकेला पाकर माली ने दुष्कर्म किया। महिला ने…
