संवाददाता@ गुरुग्राम : घायल व असहाय गौवंश की सहायता करने पर सामाजिक संस्था ध्यान फाउण्डेशन ने जिला कष्ट निवारण समिति व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुरुग्राम के सदस्य रमेश वशिष्ठ के प्रयासों की सराहना की है। संस्था के मोहित सोमाणी ने कहा कि गौ चिकित्सालय में सेवा पा रहे गौवंश को भोजन की आवश्यकता की चर्चा संज्ञान में आते ही आपने गौसेवा के निमित्त तत्कालीन गौमाता के लिए खाद्य सामग्री का प्रबंध कराया है। उन्होंने गौमाता को हिंदू संस्कृति में बड़ा महत्व दिया जाता है। 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रमेश वशिष्ठ ने कहा कि गौमाता को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। हिंदू उन्हें माता का दर्जा देकर पूजा करते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जितना संभव हो सके वे गौमाता की सेवा करें और उन्हें खाद्य सामग्री गौशालाओं तक पहुंचाएं।
Related Posts
कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराया ट्रक, चालक गंभीर
IN8@तावडू….. शहर व क्षेत्र में बुधवार प्रात: हुए घने कोहरे ने क्षेत्रवासियों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी। कोहरे के चलते…
दो कारों की भीष्ण भिडंत, एक की मौत, दो घायल
शहर के नजदीक राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ हादसा संवाददाता@ झज्जर : शहर के नजदीक रविवार की देर…
स्टेडियम में नहीं कोई सुविधा, योग दिवस मनाने का मात्र दिखावा
IN8@तावडू… योग प्राचीनतम समय से हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है। योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से…
