संवाददाता@ फरीदाबाद। लगातार तीन सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे गोंछी, जीवन नगर पार्ट 2 इलाके में गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए । महिलाओं में निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों खिलाफ आक्रोश था। महिलाओं का कहना था कि वह लोग मकान खरीद कर यहां रह रहे हैं। टैक्स देते हैं, रजिस्ट्री के पैसे दिए हैं इसके बावजूद उनके इलाके मैं सडक़ें नहीं बन पा रही हैं। धरने की सूचना मिलते ही थाना मुजेसर पुलिस व संजय कालोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा विधायक व लोगों को समझाना शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं माने। लगभग 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम फरीदाबाद के एसडीओ करतार सिंह दलाल और अमित वहां पहुंचे और अगले 24 घंटे में जल निकासी का कार्य शुरू कराने का आश्वासन विधायक व स्थानीय निवासियों को दिया। इसके बाद लोगों ने धरना हटा दिया और रोड़ को खोल दिया। रोड़ जाम के दौरान वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से निकाला गया। विधायक के साथ राम मेहर प्रधान, रामवीर यादव, संजय, राहुल शर्मा, विपिन गुप्ता व टीम पंडित के सदस्य मौजूद थे।
Related Posts
रोहतक में हुए लाठीचार्ज पर बिफरे कांग्रेसी, जमकर की नारेबाजी
IN8@गुरुग्राम,…. कृिष कानूनों के खिलाफ रोहतक में किए गए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर उबाल देखने को…
ईनामी बदमाश मोहित उर्फ चुटिया को एसटीएफ ने पकड़ा
IN8@गुरुग्राम,….फरीदाबाद में हत्या का प्रयास समेत कई मामलों में वांछित 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गुड़गांव एसटीएफ की…
प्रदेश में भाजपा नेताओं ने अपना विकास किया : सुखबीर तंवर
आस मोहम्मद@नूंह,मेवात…बुधवार को मेवात पहुंचे इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए…
