पटौदी, प्राचीन गौशाला भौड़ाकला में आइसोलेशन सेंटर बनाने के विरोध में पूरा गांव लामबंद हो गया है। भौड़ाकला ग्राम पंचायत व गौशाला कमेटी ने जिला उपायुक्त व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायती पत्र भेजकर अपना विरोध जताया है। गौशाला कमेटी के प्रधान महेश सैनी, गांव के सरपंच यजुवेंद्र सिंह गोगली व श्यामबीर चौहान ने बताया कि गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित गौशाला में करीब डेढ़ सौ अंधी व अपाहिज गौवंश है। उसी के साथ में जनरल ओपीडी हॉस्पिटल नीलकंठ बना हुआ है। जिसमें प्रशासन ने कोरोना महामारी शुरू होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर बनाया हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन अब इसको कोरोना आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। जिससे गौशाला में कार्य करने वाले सेवाकर्मी व चारा देने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में भय का माहौल है। प्रशासन के इस निर्णय से समस्त गांव में विरोध की लहर फैल गई है। सारे ग्रामीण इस निर्णय के विरोध में उठ खड़े हुए है। इसके बारे में एसडीएम पटौदी व सीएमओ को भी सूचित किया गया है। लेकिन कोई कार्यवाही न होता देखकर रविवार को गांव के प्रमुख लोगों ने मीटिंग करके आइसोलेशन सेंटर बनाने का विरोध किया है। ग्रामीणों की मांग है कि आइसोलेशन सेंटर बनाने के आदेश को तुरंत वापिस लिया जाएं नहीं तो इस गौशाला को चलाने की व सुरक्षा की जिम्मेवारी प्रशासन ले। इस अवसर पर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष महेश सैनी, मनवीर चौहान, डॉ श्यामबीर चौहान, शक्ति सिंह, सतीश चौहान, कुलदीप, संदीप लाला, नीरज, भगवानदास, विक्रम सिंह, गुरदयाल सिंह, जेपीएस चौहान, हरिपाल, राजेंद्र सिंह, मुकेश, सोनू व जितेंद्र सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Related Posts
भव्यता से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती: नवीन गोयल
IN8@गुरुग्राम….. महाराजा अग्रसेन जी की 5144वीं जयन्ती एवं दीपावली मिलन समारोह 2020 का आयोजन आगामी 17 अक्टूबर 2020 को किया…
गुरुग्राम में एक फरवरी से शुरू होगा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान
IN8@गुरुग्राम…. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान को गुरुग्राम में सुचारू संचालन के लिए हवन यज्ञ का आयोजन…
काम में देरी पर नप ने एजेंसी पर लगाया 6.61 करोड़ का जुर्माना
संवाददाता@ बहादुरगढ़ : शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेस्ट जुआं ड्रेन का काम पूरा नहीं हो पाने पर नगर परिषद द्वारा…
