प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण में हुए इलेक्ट्रिक केबल टेंडर घोटाले के 4 आरोपियों ने सीबीआई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी डाली है। अदालत ने सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख लगाई है। मंगलवार को सीबीआई ने यादव सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ तीन और चार्जशीट पेश की है। चार्ज शीट में आरोपी एसके अग्रवाल एई , राजेश शर्मा जेई, धर्मराज और जीएस चौधरी जेई ने अग्रिम जमानत दिए जाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख लगाई है। 2001 से 07 के बीच यादव सिंह सहित नोएडा प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक केबल कंपनी से मिलीभगत करके टेंडर छोड़े थे, जिसमें प्राधिकरण को 1.76 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। सीबीआई ने कोर्ट में तीन अलग-अलग चार्जशीट पेश की है। अभी अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।
Related Posts
जीसीए द्वारा होली मिलन एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन
गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा रविवार को कविनगर स्थित लांयस क्लब के एनेक्सी हॉल में होली मिलन समारोह एवं…
बच्चों ने साइकिलिंग रैली निकाल कर मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी का दिया संदेश
गाजियाबाद। यूनीनव सोसायटी में साइकिल इवेंट का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन फिटनेस फ्रीक राजनगर एक्सटेंशन ग्रुप द्वारा ने किया।…
अन्तर्राष्ट्रीय अंतर्विद्यालय क्रियो सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभागी छात्रों में दिखा जोश
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय अंतर्विद्यालय क्रियो-2023 सांस्कृतिक उत्सव की ऑफलाइन प्रतियोगिता के…
