संवाददाता@ गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को देशवासियों ने हाथोंहाथ लिया और अब स्वदेशी सामान की खरीददारी करने में लगे हैं। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता दलीप लूथरा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विदेशों में रोशन किया है। अब हर देश भारत की ओर देख रहा है। भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को देशवासियों ने दूसरी बार जिम्मेदारी गत वर्ष सौंपी थी। सरकार को एक वर्ष पूरा हो गया है और इस सबका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को ही जाता है। उनका कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, 3 तलाक अवैधानिक तथा कोरोना आपदा के दौरान 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य नरेंद्र मोदी सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक कोरोना वायरस को लेकर देश में कुछ समस्याएं अवश्य आई हैं। इनका समाधान भी प्रधानमंत्री बड़ी कुशलता पूर्वक करने में जुटे हैं। कोरोना की त्रासदी से निपटने के लिए भी प्रधानमंत्री व उनके सहयोगी कृत संकल्प हैं।
Related Posts
नाहरपुर में 100 से अधिक झुग्गियों में लगी भीषण आग
IN8@गुरुग्राम….रविवार की दोपहर गुडग़ांव की नाहरपुर में बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। झुग्गियों में आग लगते ही चीख…
गायों को 9 क्विंटल गेहूँ का मीठा दलिया और 42 दर्ज़न केले खिलाकर मनाया स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का बलिदान दिवस
IN8@हरयाणा आज झज्जर जिलामुख्यालय के अंतिम छौर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था…
नाबालिग से दुष्कर्म, 8 के खिलाफ मामला दर्ज
IN8@नरवाना…सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म (rape)करने, जातिसूचक अपशब्द बोलने तथा जान से…
