लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग के तीन क्लबों में चार लोगों को कोरोना वायरस के ताजा परीक्षणों के बाद संक्रमित पाया गया है। प्रीमियर लीग ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को विभिन्न क्लबों के 1008 खिलाड़ियों और स्टाफ का कोविड-19 के लिये परीक्षण किया गया। जिन खिलाड़ियों या क्लब स्टाफ को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया है उन्हें सात दिन के लिये अलग थलग कर दिया गया है।इन चार नये मामलों के सामने आने के बाद इस महीने के शुरू से किये गये कुल 2752 परीक्षणों में से केवल 12 मामले पॉजीटिव आये हैं। पिछले सप्ताह बोर्नमाउथ का एक खिलाड़ी संक्रमित पाया गया था। चिकित्सा गोपनीयता की शर्तों के कारण इस खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गयी। प्रीमियर लीग क्लबों ने बुधवार को समूह में अभ्यास के पक्ष में मतदान किया था जो लीग को जून में शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
टर्निंग पिच पर श्रृंखला में वापसी की कोशिश में टीम इंडिया, अक्षर और कुलदीप का खेलना लगभग तय
चेन्नई, । स्पिनरों की मददगार पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय…
इस सीजन में घरेलू क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट होंगे:BCCI
कोरोना महामारी के कारण पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी सहित कई अहम घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका…
RCB के खिलाफ KKR की जीत के बाद शाहरुख खान ने विराट कोहली को लगाया गले और खींचे गाल, खूब वायरल हो रहा वीडियो
Virat Kohli & Shahrukh Khan dancing Jhoome Jo Pathan: देश में इस समय आईपीएल 2023 की धूम है. बीती रात…
