संवाददाता@ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को 90 हजार करोड़ का बड़ा पैकेज दिया है जब कि बिजली उपभोक्ताओं को कुछ भी छूट ना दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को 90 हज़ार करोड़ की छूट सीधे बिजली उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए थी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के कारण सभी के काम धन्धे बंद हैं तथा आय के कोई साधन नहीं है। काम धन्धे बंद होने तथा आय के कोई साधन न होने के कारण आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है । उनके पास जो जमापूंजी थी वह भी ख़र्च हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान बिजली तथा पानी के बिल माफ़ किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Related Posts
अवैध शराब बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
IN8@पुन्हाना …. शनिवार को बिछोर पुलिस ने गुप्तचर की शिकायत पर दो अलग-अलग जगह दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालो पर…
कैंटर ने स्कूल की दीवारें तोड़ी
IN8@सोहना…. सोहना घाटी वाले रास्ते से आ रहा एक कैंटर मकरसंक्रांति के त्यौहार वाले दिन बृहस्पतिवार को अचानक मोड काटते…
गुरुग्राम पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़
IN8@भिवाड़ी ….सोमवार को भिवाड़ी के समीप गुरुग्राम पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए बुढ़ीबावल के टोल रोड पर आमने-सामने मुठभेड़…
