संवाददाता@ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को 90 हजार करोड़ का बड़ा पैकेज दिया है जब कि बिजली उपभोक्ताओं को कुछ भी छूट ना दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को 90 हज़ार करोड़ की छूट सीधे बिजली उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए थी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के कारण सभी के काम धन्धे बंद हैं तथा आय के कोई साधन नहीं है। काम धन्धे बंद होने तथा आय के कोई साधन न होने के कारण आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है । उनके पास जो जमापूंजी थी वह भी ख़र्च हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान बिजली तथा पानी के बिल माफ़ किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Related Posts
गुरुग्राम जिले को ऊर्जा संरक्षण में मिले दो पुरस्कार
IN8@गुरुग्राम…..राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण अवार्ड को लेकर गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह…
मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार
IN8@गुरुग्राम…..जिले में हथियार सप्लाई करने राजस्थान से आए दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने मुठभेड़ के बाद…
ट्रक से टकराने पर कार में लगी आग, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
IN8@होडल…….नेशनल हाइवे औरंगाबाद के निकट गुरूवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रही एक होंडा सिटी गाड़ी ट्रक में पीछे…
