संवाददाता@ गुरुग्राम : जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को 90 हजार करोड़ का बड़ा पैकेज दिया है जब कि बिजली उपभोक्ताओं को कुछ भी छूट ना दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को 90 हज़ार करोड़ की छूट सीधे बिजली उपभोक्ताओं को दी जानी चाहिए थी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के कारण सभी के काम धन्धे बंद हैं तथा आय के कोई साधन नहीं है। काम धन्धे बंद होने तथा आय के कोई साधन न होने के कारण आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है । उनके पास जो जमापूंजी थी वह भी ख़र्च हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान बिजली तथा पानी के बिल माफ़ किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Related Posts
कोरोना को देखते हुए नहीं निकाली राम बारात
IN8@गुरुग्राम….. राम लीला के तीसरे दिन शिवजी का धनुष तोडऩे की लीला के बाद चौथे दिन राजा दशरथ के चारों…
जमीनी विवाद को लेकर दंपति पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
गांव बहलम्बा में हुई वारदात, पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्जIN8@ रोहतक, । महम थाना के अंतर्गत…
सरकार की नीतियों से आमजन को पहुंच रही है राहत : नौक्षम चौधरी
IN8@नूंह,मेवात….भारतीय जनता पार्टी नूंह के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार के दिन पुन्हाना के गांव सिरौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव…
