दीपक वर्मा@ शामली। शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फार्मेसिस्टों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई भी दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फार्मेसिस्टों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। फार्मासिस्ट यूएस भट्ट ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 सितम्बर को सीएचसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि आज का दिन फार्मासिस्ट इतिहास के लिए महत्वपूर्ण दिन है। हर फार्मासिस्ट का यह कार्य होता है कि प्रत्येक दवाई का समुचित उपयोग हो सके और वह अंतिम लाभार्थी तक बिना किसी दिक्कत के पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इसी के उपलक्ष्य में हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा, फार्मासिस्ट नवनीत शर्मा, फार्मासिस्ट यूएस भट्ट, अजय राठी समेत विभाग के कई लोग मौजूद रहे।
Related Posts
डाकघरों में पहुंची गंगाजल की निर्मल धारा, शिवभक्त ना हों परेशान
कांवड यात्रा स्थगित होने के बाद शिवभक्तों का सहारा बना डाक विभागपवित्र गंगाजल वितरण योजना के तहत जलाभिषेक के लिए…
कुलदीप गौड बने विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य
दीपक वर्मा@शामली। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश कार्यकारिणी का…
संवेदनाएं हुई तार तार, रेहडे में तड़पती रही गर्भवती महिला
दीपक वर्मा@ कांधला। कस्बे के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिला काफी देर तक रेहड़े में पड़ी तड़पती रहीं। परिजनों के…
