बीजिंग, । एक महीने से अधिक समय से लापता चल रहे चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर वान यी को नया विदेश मंंत्री बनाकर चीनी विदेश नीति की कमान सौंपी गयी है।चीन के विदेश मंत्री किन गैंग पिछले एक माह से अधिक समय से लापता चल रहे थे। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म थे। मंगलवार को चीन की शीर्ष विधायिका के एक विशेष स्तर में किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाने का फैसला हुआ। किन गैंग को बर्खास्त कर उनकी जगह वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इसी विशेष सत्र में आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे, आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर फैसले की समीक्षा की गई।
Related Posts
भारत ने लगाई पाकिस्तान को फटकार, झूठ हुआ उजागर
एजेंसी, न्यूयार्क। पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मसले पर झूठ बोलता रहता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले की निंदा
ढाका, बांग्लादेश में ढाका समेत पूरे देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में ढाका में हजारों लोगों…
अमेरिकी रिपोर्ट में मोदी सरकार का डंका, आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक्शन को मिली तारीफ
वाशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश से आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की केंद्र सरकार की कार्रवाई…
