बीजिंग, । एक महीने से अधिक समय से लापता चल रहे चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर वान यी को नया विदेश मंंत्री बनाकर चीनी विदेश नीति की कमान सौंपी गयी है।चीन के विदेश मंत्री किन गैंग पिछले एक माह से अधिक समय से लापता चल रहे थे। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म थे। मंगलवार को चीन की शीर्ष विधायिका के एक विशेष स्तर में किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाने का फैसला हुआ। किन गैंग को बर्खास्त कर उनकी जगह वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इसी विशेष सत्र में आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे, आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर फैसले की समीक्षा की गई।
Related Posts
अफगानिस्तान : मस्जिद में बम विस्फोट से 14 लोगों की मौत, 200 लोग घायल
काबुल. अफगानिस्तान के हेरात प्रांत की गुजरगाह मस्जिद में बम विस्फोट से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग…
काम न आई एम्बाप्पे की हैट्रिक: 36 साल बाद जीता अर्जेंटीना, फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस-अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। कतर के लुसैल स्टेडियम में…
ब्राजील में 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वीडियाे वायरल
साओ पाओलो। ब्राजील के साओ पाओलो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 62…
