विराट कोहली एंड फैमिली में बढोत्तरी, घर आएगा नन्हा मेहमान

IN8 @ डेस्क: विराट कोहली ने गुरुवार को ही सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनके घर जनवरी 2021 में नया मेहमान आ रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा।

विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। कोविड-19 के चलते भारत में मार्च के अंत से लॉकडाउन लग गया था।

विराट लॉकडाउन के समय पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई के अपने घर में ही थे। विराट आरसीबी टीम के साथ नहीं बल्कि अलग से दुबई पहुंचे थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विराट पांच महीने पूरी तरह से आइसोलेशन में थे और यही वजह थी कि वो मुंबई से बेंगलुरु ना ट्रैवल करके डायरेक्ट दुबई पहुंचना चाहते थे। विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी, इसके बाद दोनों करीब आए और कुछ साल डेट करने के बाद शादी की।

विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान हैं।