विराट और अनुष्का के घर 2021 में गूंजेगी बच्चे की किलकारी


सीमा मेहरा @ मूवी डेक्स: कोरोना काल में एक अच्छी खुशखबरी सुनने को मिली, करीना कपूर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह माता-पिता बनने वाले हैं।

कोहली और अनुष्का ने ट्वीटर के जरिये जाहिर की खुशी

विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “और फिर, हम तीन होने वाले हैं! जनवरी 2021 में आ रहा है।”

वहीं,अनुष्का ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर अपनी और विराट की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। फोटो में अनुष्का को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 12 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी काफी सीक्रेट रखी थी।इसमें काफी कम लोगों को बुलाया गया था।बाद में मुंबई और दिल्ली में अलग-अलग बहुत सी पार्टीज देकर शादी का जशन मनाया गया था।
दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
विराट और अनुष्का के इस ताजा एलान के साथ ही उनके दोस्तों, करीबियों और फैंस ने इस जोड़े को परिवार में नए सदस्य के आने के लिए शुभकामनाएं दीं।