शामली आसपास:लल्लू की रिहाई को सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी कांग्रेस

25 लाख जरूरतमंदों को खाना वितरित करेंगे कार्यकर्ता-सैनी
दीपक वर्मा@ शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस कमेटी सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी, इस अभियान की शुरूआत ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय है, कांग्रेस का सिपाही मजदूरों का भाई’ के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में होगी। इस दौरान कांग्रेस 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित करेंगे।
जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रदेश सरकार ने जेल में डाल दिया है, उनका दोष सिर्फ इतना था कि वे देश निर्माता गरीब मजदूर की मदद करना चाहते थे लेकिन गरीब, मजदूर विरोधी योगी सरकार ने उन पर कार्रवाई कर दी है लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को रोक नहीं सकती। इसी को लेकर यूपी कांग्रेस कमेटी सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी जिसकी शुरूआत ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय, कांग्रेस का सिपाही मजदूरों का भाई के साथ होगी। इस दौरान पूरे उप्र में 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा।

विश्व हिन्दू महासंघ ने की मुख्यमंत्री की दीघार्यु की कामना
दीपक वर्मा@ शामली। विश्व हिन्दू महासंघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन घरों में केसरिया ध्वज फहराकर व हनुमान चालीसा पढकर मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीघार्यु होने की भी कामना की गयी। जानकारी के अनुसार विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति के आहवान पर महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन घरों पर केसरिया ध्वज फहराकर व हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया। इस अवसर पर महासंघ जिलाध्यक्ष पं. महेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद र्वा, मीडिया प्रभारी कमल बंसल, रामकिशोर, मनीष जैन, निशांत शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक गर्ग, गौरव चुघ, विकास शांडिल्य, ब्रजपाल शर्मा आदि ने अपने-अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहराया तथा भगवान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीघार्यु होने की कामना की।