संवाददाता@ हिसार : माडल टाऊन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम की ओर से निर्जला एकादशी के शुभावसर पर गत वर्षों की भांति ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसका सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। छबील पर रमेश चुघ, जयप्रकाश, अनित मित्तल व धर्मदास ने सेवाएं देकर लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर पीठ कमेटी के प्रधान सीए एनसी अग्रवाल, संयोजक राजमल काजल, अनिल महता, सुशील बुडाकिया, अरूण अग्रवाल मौजूद रहे। पीठ प्रधान एनसी अग्रवाल ने छबील पर आने वाले लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया।
Related Posts
अवैध कलोनियों में तोड़फोड़
IN8@तावडू ….उपमंडल के गांव रंगाला में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध कालोनी पर कार्रवाई की गई। विभाग को…
अनाज मंडी फर्रुखनगर में अब तक 77035 क्विंटल गेहंू की खरीद
IN8@फर्रुखनगर…. अनाज मंडी फरुखनगर में सरकार की हिदायतों के अनुसार कोविड के बचाव के साथ गेंहू की सरकारी खरीद का…
किसान आन्दोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
IN8@होडल….. सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज…
