संवाददाता@ हिसार : माडल टाऊन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम की ओर से निर्जला एकादशी के शुभावसर पर गत वर्षों की भांति ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसका सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। छबील पर रमेश चुघ, जयप्रकाश, अनित मित्तल व धर्मदास ने सेवाएं देकर लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर पीठ कमेटी के प्रधान सीए एनसी अग्रवाल, संयोजक राजमल काजल, अनिल महता, सुशील बुडाकिया, अरूण अग्रवाल मौजूद रहे। पीठ प्रधान एनसी अग्रवाल ने छबील पर आने वाले लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया।
Related Posts
हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों एवं निगमों में 14 नए चेयरमैनों एवं एक वाइस-चेयरमैन की नियुक्ति की
IN8@चंडीगढ़ …..हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से विभिन्न बोर्डों एवं निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति…
दामी व लेबर का भुगतान न होने के विरोध में आढ़तियों ने की सांकेतिक हड़ताल
IN8@ सिरसा:सरकार की ओर से दामी व लेबर का भुगतान न करने के विरोध में सरकार पर आक्रोशित आढ़तियों ने…
पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को 12 साल की कैद
IN8@गुरुग्राम…. सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना…
