संवाददाता@ हिसार : माडल टाऊन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम की ओर से निर्जला एकादशी के शुभावसर पर गत वर्षों की भांति ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई, जिसका सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। छबील पर रमेश चुघ, जयप्रकाश, अनित मित्तल व धर्मदास ने सेवाएं देकर लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर पीठ कमेटी के प्रधान सीए एनसी अग्रवाल, संयोजक राजमल काजल, अनिल महता, सुशील बुडाकिया, अरूण अग्रवाल मौजूद रहे। पीठ प्रधान एनसी अग्रवाल ने छबील पर आने वाले लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया।
Related Posts
सिकुड़ते जा रहे वन्य प्राणियों के प्राकृतिक पर्यावास क्षेत्र
संवाददाता@ फतेहाबाद : उपायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने बुधवार को गांव काजलहेड़ी में कछुआ संरक्षित क्षेत्र व बड़ोपल, कुम्हारिया,…
सीएम फ्लाइंग ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़
IN8@गुरुग्राम….गुरुग्राम के उद्योग विहार क्षेत्र में संचालित एक और फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ शुक्रवार देर रात सीएम फ्लाइंग स्क्वायड…
इस बार नहीं बढ़ेगा गुरुग्राम नगर निगम का दायरा
भेजी गई 25 से अधिक गांवों की लिस्ट लगभग रद्दपंचायत चुनाव को मिली हरी झंडीIN8@गुरुग्राम…. निगम में शामिल करने को…
