दीपक वर्मा@ शामली। समाजवादी पार्टी के आहवान पर मंगलवार को सपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को कई गांवों में आहवान पत्रकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सपा की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के आहवान पर मंगलवार को सपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताआं ने गांव बझेडी, बेहडा, रंगाना, दरगाहपुर, मन्नूगढ, शीतलगढी का दौरा किया तथा सपा की नीतियों और किए गए विकास कार्यों से अवगत कराते हुए ग्रामीणों को आहवान पत्रक वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने 2022 में प्रदेश मंे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने का आहवान किया। मौके पर राजबीर कश्यप, रहीस मिर्जा, रविन्द्र पाल, भूपसिंह सैनी, सुखबीर प्रजापत, बालेश्वर जोगी, साजिद चैधरी, वरूण कुमार, गौरव नामदेव, राजबीर सैनी, लोकेश उपाध्याय, विपिन कुमार आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts
पुलिस ने चोरी के टैक्टर सहित दो चोरों को दबोचा
संवाददाता@ कांधला। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी किए टैªक्टर को गांव भभीसा के निकट से बरामद कर…
कांग्रेस व आप ने दिया चक्का जाम को समर्थन
सपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, विधयेक वापस लेने की मांग दीपक वर्मा@शामली। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि…
यूपी ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास
स्ट्रांग रूम काटने में विफल रहे चोर सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर लेकर फरार हुए चोर पुलिस ने खाली गैस सिलेंडर…
