सर्विलांस अभियान की पल-पल की रिपोर्ट करें अपडेट

सुरेंद्र भाटी@बुलंदशहरजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज कोविड 19 आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बरों के सही प्रकार से क्रियाशील होने एवं प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को भी चेक किया।

निरीक्षण के समय 2 दूरभाष नम्बरों के खराब होने की जानकारी दिए जा के पर जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम प्रभारी को तत्काल नम्बरों को सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन विशेष सर्विलांस अभियान के अंतर्गत सर्वे टीम द्वारा सूची का सत्यापन किये जाने संबंध में भी जानकारी ली।