यूपी में गुंडाराज: बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Spread the love

IN8 @ बागपत। उत्तर प्रदेश में अपराधी इस कदर बेखौफ घूम रहे हैं जैसे यूपी में गुंडाराज चल हो रहा हो। आज सुबह बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र मैं बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी नेता संजय खोखर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें से संजय खोकर को 4 गोलियां लगी और उनकी मौत हो गई। संजय खोखर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष थे। आए दिन हत्या के बढ़ते मामले से लोगों में दहशत का माहौल है।