IN8@ गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के लगतार बढ रहें मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तय किया है कि अब राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा। संभावना है कि शासन के आदेश तक पालन करते हुए गाजियाबाद में भी अब अगले आदेश तक हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। हालांकि जिलाधिकारी की ओर से अभी तक कोई आदेश जारी नही हुआ है। लॉकडाउन के तहत जिले में अब सिर्फ पांच दिन सरकारी कार्यालय खुलेंगे। जिला स्तर पर डीएम को भी नियम बनाने की छूट दी गई है। वह बाजारों को लेकर नियम बना सकते हैं। प्रदेश सरकार ने निर्णय इसलिए लिया है कि ताकि छुट्टी के दिन लोग घरों से बाहर न निकलें। आम तौर शनिवार और रविवार को ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है ऐसे में खरीददारी करने या अन्य कारणों से लोग घरों से ज्यादा बाहर निकलते हैं। जिसे लेकर रविवार को भी जिले के बाजार बंद हैं। सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें ही खुली हैं।
Related Posts
चीन की कायरता पर व्यापारी एकता समिति ने पुतला फूंककर जताया विरोध
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम ने चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित…
पहले सब्जी और फिर चाय के साथ बेचता ठेली पर हरियाणा की शराब, आबकारी विभाग ने दबोचा
गौतमबुद्ध नगर। दिवाली त्योहार को लेकर जहां बड़े माफिया बाहर शराब की खेप भेजने की जुगत में है तो वहीं…
व्यवस्था में बदलाव ही हमारा उद्देश्य: अंजली चदेंल
प्रमोद शर्मा @ लोनी । यूपी में नगर निकाय का चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टी जोर शोर से…
