सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत अज्ञात युवक का “राष्ट्र चेतना मिशन” ने किया अन्तिम संस्कार बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम खुदादिया में हाइवे पर एक 27 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी… 4 दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस ने सामाजिक संस्था “राष्ट्र चेतना मिशन” के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया l

संस्था के कार्यकर्ताओं ने भूतेश्वर श्मशान घाट पर पहुँचकर विधिवत अन्तिम संस्कार किया… इस पुण्य कार्य में पुलिस कांस्टेबल अनिल कुमार एवं होमगार्ड महेन्द्र सिंह सहित राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव सवदेश चौधरी, जिला संयोजक गौरीशंकर राजपूत, जिला सह संयोजक पिंटू गूर्जर, नगर संयोजक विकास सिंह, सोनू राघव सम्मिलित रहे….