सीएचसी नूंह में मुफ्ती जाहिद ने कराया वैक्सीनेशन

Spread the love

IN8@फिरोजपुर झिरका….बड़ा मदरसा नूंह के संचालक मुफ्ती जाहिद हुसैन ने आज सिविल अस्पताल नूंह में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा कर टीकाकरण कराया। टीकाकरण के पश्चात मुफ्ती जाहिद ने कहा कि कोरोना महामारी में हम सभी को बचाव करना है ओर स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन अमल करना है, ओर सभी को मिलकर वैक्सीनेशन कराना है।

मुफ्ती ने कहा अब 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा जिन लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है वे सभी आगे आकर टीकाकरण अवश्य कराए ओर स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करें। जिलावासियों से आह्वान करते हुए मुफ्ती जाहिद सोशल मीडिया पर चल रही झूठी अफवाह कि वैक्सीनेशन कराने से कई प्रकार की बीमारी हो जाती है, उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे ओर किसी के बहकावे में न आए।