अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

सुरेंद्र भाटी@ बुलंदशहर_बुलंदशहर शिकारपुर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सोरखा गेट पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत|

मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज| जानकारी के अनुसार मृतक युवक अमित कुमार पुत्र मूंगाराम निवासी ग्राम ताल बिबियाना थाना अहमदगढ़ जिला बुलन्दशहर बताया गया है|

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| चौकी प्रभारी ताल बिबियाना शैलेंद्र सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर तलाश शुरू कर दी है ।