फैक्ट्री में लगी आग से मची अफरातफरी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज सिकंदराबाद में सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र की गुडलक इंडिया लिमिटेड कंपनी के जीआई सेक्शन में अचानक आग लग गई। इससे कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई।


कंपनी प्रबंधन ने आग से हजारों के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। जीएम हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि कंपनी में बड़े पैमाने पर लोहे के पाइप बनाने का कार्य किया जाता है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग कर्मियों को दी गयी।

लेकिन जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची उससे पहले कंपनी में मौजूद लोगों ने आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया था। बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी, हालांकि अभी तक की जांच में ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

|